इसुआपुर । महावीर कांवरिया संघ के बैनर तले इसुआपुर बाजार के महावीर मंदिर पर अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई । पंडित के नंद किशोर चतुर्वेदी , सुनील कुमार उपाध्याय व अन्य विद्वान पंडितों के उच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है । बाजार के व्यवसाई व सामाजिक कार्यकर्ता महादेव साह उनकी धर्मपत्नी मीरा देवी ने यज्ञ का संकल्प लिया ।