इसुआपुर प्रखण्ड के डटरा पुरसौली पंचायत भवन में मुखिया अजय राय के अध्यक्षता पंचायत परिसीमन क्षेत्र में संचालित सभी उत्कर्मीक एवम प्राथमिक विद्यालयो के प्रधान शिक्षकगण एवम शिक्षकगण के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में मुखिया अजय राय ने पूर्व में किए गये नुराक्षण में छात्रों की उपस्थिति विद्यालयों में सम्मानजनक नही पाया था अर्थात सरकारी विद्यालयों में छात्रों की सम्मानजनक उपस्थिति के लिए पहल करने पर जोर दिया वही शिक्षकों ने अभिभावक को जागरूक करने का प्रस्ताव रखा ।मुखिया ने इस बाबत बताया कि लंबे अर्शे से धीरे धीरे अभिभावकों का भरोषा और विस्वास सरकारी विद्यालयों से उठता जा रहा है और ऐसे में पुनः उन्हें इन विद्यालयों के तरफ रुख करने के लिए दुगनी मेहनत के साथ पठन पाठन,शिक्षा वेवस्था,अनुशाशन पर जोर देते हुए अभिभावकों का भरोषा और विस्वास जितना होगा जब हम बेहतर शिक्षा और सर्विस देंगे तो लोगो पुनः इन विद्यालयों के तरफ जरूर रुख करेंगे ।बैठक में सभी लोगो ने संकल्प लिया कि बेवस्था में सुधार के लिए हरसंभव पहल करेंगे।मौके पर पंचायत सचिव मिश्री लाल राय सहित सभी शिक्षक सामिल हुए ।
