निर्भीक होकर भय मुक्त वातावरण में करें मतदान

हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

दोस्तों, हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार चुटकुला, तो रिकॉर्ड करें मोबाइल वाणी पर, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है।सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

दुनिया भर में हर साल 15 मार्च को उपभोक्ता के हक की आवाज़ उठाने और ग्राहको को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक बनाने के लिए "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस" मनाया जाता है। 15 मार्च, 1983 में उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाने की शुरूआत कंज्यूमर्स इंटरनेशनल नाम की संस्था ने की थी।आपको बता दे की हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के लिए एक थीम बनाई जाती है कंज्यूमर्स इंटरनेशनल ने इस साल की थीम " उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई "को चुना है। मोबाइल वाणी के पुरे परिवार की ओर से आप सभी को "विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस"की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

वाराणसी लोकसभा के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सिगरा में उत्तरी विधायक एवं सूबे के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने विकास के 54 कार्यों के शिलायांस किया है। जिसमें सड़के, गलियों की सड़कें, विद्यापीठ, संपूर्णनंद की सड़के ट्यूबल पंप, इत्यादि कामों का शिलान्यास किया गया है।

ग्रामीण स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अब खुद तैयार किए हुए सामानों की गांव- गांव बिक्री भी करेंगी। इस क्रम में ब्लॉक स्तर की 28 महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इन्हें उन्नत दीदी का नाम दिया गया है। मिलिडा गेट्स फाउंडेशन से जुड़ी इमागो संस्था के सहयोग से ब्लॉक के दीपापुर में काशी प्रेरणा एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट शुरू हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रगति प्रेरणा संकुल समिति यूनिट का संचालन कर रही है। इसमें दाल मशीन और सूखी हल्दी, मिर्च, धनिया और बेसन की पिसाई मशीन लगाई गई है। महिलाएं खरीदारी, पिसाई, पैकेजिंग और लिखापढ़ी का कार्य कर रही हैं। अब यहां तैयार दाल, मसालों और बेसन की गांव- गांव बिक्री के लिए 28 उन्नत दीदियों ने जिम्मेदारी सम्भाली है। जिला मिशन प्रबंधक प्रदीप केशरवानी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।

वाराणसी में कोराना की तरह टीबी मरीजों के भी हॉट स्पॉट चिह्नित होंगे। हॉट स्पॉट में ही मरीजों के समुचित उपचार व पोषण की मुकम्मल इंतजाम किए जाएंगे। चिह्नित एरिया में घर-घर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इस दौरान जिनमें भी टीबी रोग के लक्षण मिलेंगे, उनका एक्सरे कराया जाएगा। रोग की पुष्टि होने पर उनका भी उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सन-2025 तक टीबी मुक्त काशी अभियान को गति देने के लिए अब माइक्रो लेवल पर प्रयास शुरू किया है। उसके तहत हॉट स्पॉट बनेंगे। बनारस में टीबी के 7257 सक्रिय मरीज हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. पीयूष राय ने बताया कि उन वार्ड, ब्लॉक व गांवों में हॉट स्पॉट बनाएगा जहां टीबी रोगी सर्वाधिक मिले हैं या मिलते हैं।

वाराणसी।में महापौर अशोक तिवारी ने बुधवार को 03 करोड़ 60 लाख 64 हजार से विभिन्न वार्डों में होने वाले नौ कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें वार्ड संख्या 71 में इंटरलाकिंग, वार्ड संख्या 26 नेवादा में सड़क व नाली निर्माण, वार्ड संख्या 33 करौंदी में इंटरलाकिंग कार्य का शिलान्यास किया। वार्ड संख्या 19 कंदवा में इंटरलाकिंग और सड़क नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद श्याम आसरे मौर्य, गरिमा सिंह, सुशीला, श्याम भूषण शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विनीत सिंह, गोपाल आदि थे।

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडे ने आज चार करोड़ की लागत से बनने वाले सारनाथ में वाराणसी सिटी से सारनाथ के बीच रेलवे लाइन समपार संख्या 22 पर रेलवे अंडरपास की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रेलवे के साथ-साथ आम जनजीवन की सुविधा के लिए जो कार्य कर रही है उसी का परिणाम यह अंडर पास है