Download | | Get Embed Code

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

वाराणसी व्यापार मंडल के लोगों ने नए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात की और मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हम लोगों ने अपने संगठन के साथ नए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मिले हैं। उनसे हम लोग मिलकर शहर में होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कारण हैं चाहे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था हो या महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न की समस्या हो।

बिजली निगम का हाल, 175 करोड़ खर्च

वरुणापार की 104 कॉलोनियों में ओपेन जिम खुलने जा रहा है। स्टांप व न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने गुलाब बाग स्थित कैंप कार्यालय पर 1.96 करोड़ से ओपेन जिम की आधारशिला रखी। ये सभी कॉलोनियां उत्तरी क्षेत्र की हैं। मंत्री ने पूर्वाचल निधि, विकास निधि, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, डूडा आदि विभागों के लगभग 23.96 करोड़ से अधिक धनराशि की 54 निर्माण परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। रवींद्र जायसवाल ने कहा आज जिन निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास किया से गया है, वह सभी जनता की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हैं। कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से कहा कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास हो गया है। उनका निर्माण कार्य समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तरी विस क्षेत्र संयोजक अरविंद सिंह, पार्षद संजय जयसवाल, संदीप रघुवंशी, सुजीत गुप्ता, अरविंद जायसवाल आदि रहे।

भारत में शादी के मौकों पर लेन-देन यानी दहेज की प्रथा आदिकाल से चली आ रही है. पहले यह वधू पक्ष की सहमति से उपहार के तौर पर दिया जाता था। लेकिन हाल के वर्षों में यह एक सौदा और शादी की अनिवार्य शर्त बन गया है। विश्व बैंक की अर्थशास्त्री एस अनुकृति, निशीथ प्रकाश और सुंगोह क्वोन की टीम ने 1960 से लेकर 2008 के दौरान ग्रामीण इलाके में हुई 40 हजार शादियों के अध्ययन में पाया कि 95 फीसदी शादियों में दहेज दिया गया. बावजूद इसके कि वर्ष 1961 से ही भारत में दहेज को गैर-कानूनी घोषित किया जा चुका है. यह शोध भारत के 17 राज्यों पर आधारित है. इसमें ग्रामीण भारत पर ही ध्यान केंद्रित किया गया है जहां भारत की बहुसंख्यक आबादी रहती है.दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- दहेज प्रथा को लेकर आप क्या सोचते है ? और इसकी मुख्य वजह क्या है ? *----- समाज में दहेज़ प्रथा रोकने को लेकर हमें किस तरह के प्रयास करने की ज़रूरत है ? *----- और क्यों आज भी हमारे समाज में दहेज़ जैसी कुप्रथा मौजूद है ?

खोजवा,दशमी क्षेत्र में सभी कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण आज से किया जाएगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाघान्न का वितरण 15 मार्च से 29 मार्च तक होगा यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने दी है।

थाना अध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने कहा की पकड़ा गया युवक चंदवक थाने के रतनूपुर गांव का निवासी है