शहर में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए डोलची बनाना, खेत में कुदाल चलाना, बीज बोना, जैविक खेती के तरीके सीखना एक नया अनुभव होता है। यह अनुभव उन्होंने बेटावर, बच्छांव स्थित विद्याश्रम दी साउथ प्वाइंट स्कूल परिसर में आयोजित पर्यावरण का जश्न कार्यक्रम में किया। इस अनोखे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्राकृतिक खाद बनाना सीखा, ग्राम शिल्प के तहत मिट्टी के बर्तन, चारपाई बनाने की विधि जानी। स्कूल निदेशिका डॉ. नीता कुमार ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान प्रिंसिपल जयंती मिश्रा, हर्षिता वाडिया, मंजू सचदेवा आदि मौजूद थीं।
