किशनगंज:दिघरबैंक 12 वीं वाहिनी एसएसबी की विभिन्न कंपनीयों के जवानों ने रविवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर ई कंपनी सिंघीमारी और उसकी सीमा चौकी मंदिरटोला,कोढ़ोबाड़ी में सहायक कमांडेट प्रिय रंजन चकमा के नेतृत्व में फोदार फसला, लोहागाड़ा आदि जगहों पर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जबकि बी कंपनी कंचनबाड़ी में निरीक्षक गोपाल प्रसाद के अगवाई में अमृत कलश यात्रा का आयोजन कर माटी संग्रह किया। इस दौरान सभी जगहों पर ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में सशस्त्र बल के जवान एवं ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगे झंडे को लेकर सभी को जागरूक किया।

बिशनपुर पंचायत में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता ही सेवा आभियान के तहत प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व बीपीआरओ की उपस्थिति में सोंथा ग्राम पंचायत भवन में एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि और उपस्थित ग्रामीणों को कचरा मुक्त ग्राम पंचायत बनाने,हर घर से सुखा एवम गीला कचर उठाने,नए शौचालय का निर्माण, रेट्रोफिटिंग,ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायत बनाने आदि पर विस्तृत चर्चा हेतु संध्या चौपाल का आयोजन किया गया।