पंचायत समिती, कोचाधामन की बैठक प्रमुख निशात प्रवीण की अध्यक्षता में उप प्रमुख समदानी बेगम भारती की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। सुचना एवं प्रौद्योगिकी भवन सभागार में आयोजित बैठक में माननीय विधायक, सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, माननीय मुखिया, मा० पंचायत समिति सदस्य एवं जिला पार्षद गण उपस्थित हुए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय के सामने वार्ड सदस्य संघ द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन,इस प्रदर्शन में प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्य हुए शामिल,वही सभी वार्ड सदस्यों ने अपने कई मागों को लेकर किए नारेबाजी |
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से संवाददाता कुमार शुभम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बहादुरगंज प्रखंड में व्यपार मंडल का चुनाव के तारीख की हुई घोषणा,बहादुरगंज से अलग-अलग उम्मीदवारो ने किया अपना नामांकन दर्ज,उसी क्रम में मोहम्मदनगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अख्तर नमी ने व्यपार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए किया अपना नामांकन दर्ज |
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सारोगोडा ग्राम में मुखिया सज्जाद केसर ने किया क्षेत्र भ्रमण,क्षेत्र भ्रमण कर लोगो से मुलाकात कर लोगो का जाना हाल-चाल,साथ ही साथ इलाके के विभिन्न समस्याओं के हुए रु-ब-रु|
नमस्कार आदाब अस्सलाम वालेकुम मैं फिरदोस आलम मोबाइल वाणी के किशनगंज जिले की पोठिया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक संवादाता आज पोठिया प्रखंड के परलाबारी पंचायत के अंतर्गत नदी कटाव को लेकर बहुत सारी समस्या है इस क्षेत्र के ग्रामीण इस मुद्दे से परेशान है कि यहां अब तक 10 से भी ज्यादा बार सांसद तथा जिला पदाधिकारी आदि और भी बहुत सारे पदाधिकारी इसको देखने के लिए आए हैं बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि इतनी बार आने के बावजूद भी यहां की नदी कटाव को रोक नहीं पा रहे हैं यहां के ग्रामीण इसलिए परेशान है कि यहां की जो खेती की जमीन है वह लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घटती जा रही है अब हालत यह हो गई है कि घर के बगल तक यानी घर से 50 से 100 मीटर की दूरी तक नदी आ चुकी है अगर कोई अन्य बड़े पदाधिकारी इस पर चर्चा ना करें तो इस क्षेत्र के ग्रामीण क्षतिग्रस्त हो जाएंगे इसकी हालत आने वाले 5 से 6 महीनों में नदी घर तक आ जाएगी जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीण को रहने के लिए घर तक नहीं होंगे खेती करने के लिए जमीन तक नहीं होगी अगर कोई पदाधिकारी इस मुद्दे पर आवाज ना उठाए तो यहां के ग्रामीण क्षतिग्रस्त हो जाएंगे अतः बड़े पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि यहां की ग्रामीण के इस मुद्दे पर बात की जाए धन्यवाद
दोस्तों, मोबाइलवाणी के अभियान क्योंकि जिंदगी जरूरी है में इस बार हम इसी मसले पर बात कर रहे हैं, जहां आपका अनुभव और राय दोनों बहुत जरूरी हैं. इसलिए हमें बताएं कि आपके क्षेत्र में बच्चों को साफ पानी किस तरह से उपलब्ध हो रहा है? क्या इसमें पंचायत, आंगनबाडी केन्द्र आदि मदद कर रहे हैं? आप अपने परिवार में बच्चों को साफ पानी कैसे उपलब्ध करवाते हैं? अगर गर्मियों में बच्चों को दूषित पानी के कारण पेचिस, दस्त, उल्टी और पेट संबंधी बीमारियां होती हैं, तो ऐसे में आप क्या करते हैं? क्या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों से बच्चों का इलाज संभव है या फिर इलाज के लिए दूसरे शहर जाना पड रहा है? जो बच्चे स्कूल जा रहे हैं, क्या उन्हें वहां पीने का साफ पानी मिल रहा है? अगर नहीं तो वे कैसे पानी का इंतजाम करते हैं?
Transcript Unavailable.
प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारी पूरी कर ली गई है । प्रखंड मुख्यालय पर पांच पदों मुखिया , सरपंच , पंचायत समिति सदस्य , पंचायत सदस्य व पंच पद के लिए नामांकन किए जाएंगे । सभी पदों के लिए 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक नामांकन किए जाएंगे । नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 नवम्बर को होगी । अभ्यर्थी नाम वापसी 8 नवम्बर को कर सकेंगे । 8 नवम्बर को ही प्रत्याशी के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा । नामांकन , संवीक्षा व नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि को समय 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित किया गया है
