नमस्कार आदाब अस्सलाम वालेकुम मैं फिरदोस आलम मोबाइल वाणी के किशनगंज जिले की पोठिया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक संवादाता आज पोठिया प्रखंड के परलाबारी पंचायत के अंतर्गत नदी कटाव को लेकर बहुत सारी समस्या है इस क्षेत्र के ग्रामीण इस मुद्दे से परेशान है कि यहां अब तक 10 से भी ज्यादा बार सांसद तथा जिला पदाधिकारी आदि और भी बहुत सारे पदाधिकारी इसको देखने के लिए आए हैं बड़े दुख के साथ यह कहना पड़ रहा है कि इतनी बार आने के बावजूद भी यहां की नदी कटाव को रोक नहीं पा रहे हैं यहां के ग्रामीण इसलिए परेशान है कि यहां की जो खेती की जमीन है वह लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण घटती जा रही है अब हालत यह हो गई है कि घर के बगल तक यानी घर से 50 से 100 मीटर की दूरी तक नदी आ चुकी है अगर कोई अन्य बड़े पदाधिकारी इस पर चर्चा ना करें तो इस क्षेत्र के ग्रामीण क्षतिग्रस्त हो जाएंगे इसकी हालत आने वाले 5 से 6 महीनों में नदी घर तक आ जाएगी जिससे इस क्षेत्र के ग्रामीण को रहने के लिए घर तक नहीं होंगे खेती करने के लिए जमीन तक नहीं होगी अगर कोई पदाधिकारी इस मुद्दे पर आवाज ना उठाए तो यहां के ग्रामीण क्षतिग्रस्त हो जाएंगे अतः बड़े पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि यहां की ग्रामीण के इस मुद्दे पर बात की जाए धन्यवाद