बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के बहीकोल में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।

किशनगंज जिले अन्तर्गत कोचाधामन प्रखंड में अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत मज़गामा के ग्रामीणों ने समुदायक शौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द शौचालय बनवाने का दिया आश्वासन।

कोचाधामन प्रखंड के मचकुरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 की नाला की स्थिति बहुत खराब है। स्थानीय लोग बताते हैं कि नाला में कीचड़ जम गया है और कीचड़ जमने से नाला का पानी नहीं जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द नाले से कीचड़ हटाकर नाले में ढक्कन लगाया जाए।

कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मोधो पंचायत वार्ड नंबर 02 रानी मे मुख्यमंत्री का महत्वकांक्षी योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 20 दिनों से नल जल योजना बंद है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें रोजाना नल जल योजना का जल मिले।

कोचाधामन प्रखंड के मोधो पंचायत के चुनामारी गांव में मुख्यमंत्री सड़क की स्थिति बहुत खराब है सड़क मे बहुत ही गड्ढे हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में आने-जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और रोजाना दुर्घटनाएं भी होती रहती है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क मरम्मती का कार्य किया जाए।

किशनगंज : हुसैन नर्शिंग होम में अवैध रूप से दावा बेचने के मामले में लहरा चौक स्थित हुसैन नर्शिंग होम के विरुद्ध न्यायले में केश दर्ज कराई ड्रग इंस्पेक्टर शहरी राजकुमार रंजन के नेत्त्रित में छपे मारी की कागजात गलत साबित होने के कारण 73 प्रकार के दवाई के साथ जप्त किया

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र की बिशनपुर हाट स्थित सड़क बहुत जर्जर से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए|

किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधि इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत असुरा के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे है नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जलद नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन|

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के बहीकोल जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सिंघाड़ी गांव में पिछले 2 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।