किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के कुशपारा वार्ड संख्या 12 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीणों ने मुखिया का आभार प्रकट किया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत के बहिकोल मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
किशनगंज जिले कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत धनसोना गांव में पिछले 8 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
कोचाधामन थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ कमलपुर से मकसूद आलम को गिरफ्तार कर किशनगंज न्यायिक हिरासत में भेजा
खबरें फटाफट-10 अक्टूबर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.नशे की लत से बचने के लिए जागरूकता किशनगंज जिले में नशे की लत से बचने के लिए सदर थाना की पुलिस आम लोगों को जागरूक कर रही है। इसके तहत लोगों से नशे की लत से बचने व शराब के नशे से दूर रहने को लेकर शहर से लेकर गांव तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। 2.नगर प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग किशनगंज शहर के वार्ड नंबर 11 केला बगान में आज भी कच्ची सड़क से ही लोगों को आवागमन करनी पड़ती है।कई गली ऐसे हैं जिनका आज तक पक्कीकरण नही किया गया है। जिस कारण बरसात के दिनों में लोगों को जलजमाव और कीचड़मय सड़क होकर गुजरना मजबूरी बन जाती है।कई बार लोगों ने नगर प्रशासन को सड़क निर्माण की मांग की। 3.नेपाल सीमा सड़क योजना बीते 10 वर्षो में भी नहीं हो सका पुरा केंद्र सरकार सरकार और बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी नेपाल सीमा सड़क योजना बीते 10 वर्षो से रूक -रूक के हो रहे निर्माण को लेकर लोग नाखुश हैं। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम के तहत आज दिघलबैंक प्रखंड परिसर में सब सहायक कमांडेंट 12 वीं वाहिनी एसएसबी कृष्ण कुमार , निरीक्षक संजीव कुमार दिघलबैंक , निरीक्षक विकास घोष कंचनबारी , निरीक्षक दुखाराम मोहामारी , निरीक्षक रंजीत कुमार महतो पलसा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुणाल किशोर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित की गई। नेहरू युवा केंद्र दिघलबैंक के समन्यवक मनोज कुमार सिंह तथा दिघलबैंक मुखिया प्रतिनिधि गणेश सिंह , धनटोला पैक्स प्रबंधक धीरज सिंह के सहयोग से मिट्टी को कलश में संग्रहित किया गया।
अधिकारियो के दबाब में शिक्षक , सोमबार को काटा गया 18805बच्चो का नाम , आज भी दिया गया टारगेट
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सोन्था पंचायत के पुठीमारी वार्ड संख्या 05 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया
Transcript Unavailable.
