कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हिम्मतनगर पंचायत के शाहपुर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने सड़क मरमती की मांग की है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हसनडूमरिया गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन - बरबट्टा मार्केट में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरक्षण करने पहुंचे माननीय विधायक अल्हाज इज़हार असफी साहेब, निवेदक से काम की सही गुणवत्ता का दिया निर्देश साथ ही स्थानीय कारोबारियों से मार्केट को सौंदरीयकरण बनाने हेतु किया विचार विमर्श।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन - बरबट्टा मार्केट में चल रहे नाला निर्माण कार्य का निरक्षण करने पहुंचे माननीय विधायक अल्हाज इज़हार असफी साहेब, निवेदक से काम की सही गुणवत्ता का दिया निर्देश साथ ही स्थानीय कारोबारियों से मार्केट को सौंदरीयकरण बनाने हेतु किया विचार विमर्श।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत चरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।

मज़कुरी पंचायत अंतर्गत असुरा वार्ड नo 03 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती शुरू हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कूरी पंचायत के वार्ड नo 09 मेहंदीपुर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।