किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत रहमतपारा के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के कोचाधामन गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत डोरिया गांव में पिछले 2 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
पटना: क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से उनके सरकारी आवास 1- अन्ने मार्ग में भेंट कर चर्चा की तथा मांग पत्र सौंपा। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 1.रौटा थाना कांड संख्या -111/22 में निर्दोष लोगों को बड़ी किए जाने के संबंध में। 2.अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी मोजाबारी के लिए सृजित 52 पदों पर बहाली कर शैक्षणिक सत्र 2023-24 से पढ़ाई प्रारंभ करने के संबंध में। 3.किशनगंज जिले के नेपाल से सटे क्षेत्रों में नेपाल से प्रवेश कर हाथियों के झुंड द्वारा जान माल की तबाही के संबंध में। 4.अमौर प्रखंड के खाड़ी घाट एवं रसैली घाट पुल के अधुरे कार्य को जल्द प्रारंभ करने के संबंध में। 5.किशनगंज में बीएड कालेज खोलने के संबंध में एवं मारवाड़ी कालेज किशनगंज में ला की पढ़ाई प्रारंभ करने के संबंध में। 6.महानन्दा नदी में अभेयपुरघाट,खरखरी भेरभेरी घाट, निश्चितपुर घाट,तैय्यबपुर घाट पर पुल निर्माण के संबंध में। 7.कनकई नदी में असुरा निशन्दरा घाट एवं मटियारी घाट पर पुल निर्माण के संबंध में। 8.साथ ही पार्टी संगठन के संबंध के संबंध में चर्चा किए।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मोहरा के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के कदमगाछी वार्ड संख्या 02 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के चिकनी वार्ड संख्या 08 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के भागबैसा मुख्य सड़क से सगीर के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
