किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत तेघरिया पंचायत के बहिचाकुट्टी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 01 लायतोर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत चिकनी के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आस्वासन।
1.अयोग्य घोषित राहुल गांधी के समर्थन में उतरे विपक्षी नेता, भाजपा पर ‘लोकतंत्र की हत्या’ का आरोप। 2.पुलिसकर्मियों के पैरों से कुचलकर नवजात शिशु की मौत, मुख्यमंत्री सोरेन ने दिए जांच के आदेश। 3.पद्मा लक्ष्मी बनी केरल राज्य की पहली ट्रांसजेडर महिला वकील। 4.गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 50 हजार से ज्यादा जवानों ने छोड़ी पिछले पांच सालों में नौकरी,654 जवानों ने की आत्महत्या। 5.भारत की स्टार बॉक्सर निखत ज़रीन और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग की विश्वप्रतियोगिता में जीता गोल्ड पदक।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के जीवनपुर मुख्य सड़क से अब्बास के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
पटना: उर्दू/बंगला स्पेशल टीईटी प्रभावित संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती हसन रजा अमजदी साहब ने आवास पर पहुंच कर उक्त मामले के समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा।इस संबंध में शीर्ष नेतृत्व से बात कर मामले का उचित समाधान हेतु पहल किया जायेगा।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग।
कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 02 लायतोर मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 03 असुरा में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत कोचाधामन के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
