कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागपुर में रविवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने ताला तोड़कर कर विद्यालय के ऑफिस में रखा एमडीएम के लगभग 9.5 क्विंटल चावल की चोरी कर ली। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागपुर के प्रधानाध्यापक नाहिद परवेज व सहायक शिक्षक रहबर सुब्हानी ने बताया कि सोमवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय के ऑफिस में रखे एमडीएम के 19 बोरा चावल की चोरी कर ली।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफजल ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सुन्दरबाड़ी पंचायत के कॉलेज टोला सुन्दरबाड़ी गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत भगाल पंचायत के महुआ के ग्रामीणों ने नाला मरमती की माँग किया था आज से नाला मरमती कार्य शुरू हो गया है .
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 13 मेहंदीपुर में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत हल्दिखोरा पंचायत के धर्मटोला मुख्य सड़क से सगीर के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने जल्द सड़क को ठीक करने की माँग की है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत टिटिपार के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद,किशनगंज,श्रीमती नुदरत महजबीं जी आज अपने कार्यालय वेश्म में किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी (D.E.O) को बुलाकर जिले में शिक्षा से संबंधित कई समस्याओं को अवगत करवाया एवं उसके निराकरण का निर्देश दिया। उक्त मौके पर कैसर राही साहब भी मौजूद रहे और अपने क्षेत्र के मुद्दों को D.E.O के समक्ष रखा।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के हल्दिखोरा पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 02 भोरा मैं पिछले 6 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत लायतोर वार्ड नo 02 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी पूर्व में सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार प्रकट किया।
