कोचाधामन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागपुर में रविवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने ताला तोड़कर कर विद्यालय के ऑफिस में रखा एमडीएम के लगभग 9.5 क्विंटल चावल की चोरी कर ली। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बैरागपुर के प्रधानाध्यापक नाहिद परवेज व सहायक शिक्षक रहबर सुब्हानी ने बताया कि सोमवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तो देखा कि ऑफिस का ताला टूटा हुआ है। चोरों ने ताला तोड़कर विद्यालय के ऑफिस में रखे एमडीएम के 19 बोरा चावल की चोरी कर ली।
