पंचायत भवन, बिशनपुर में एक सामाजिक बैठक में वर्षों से लम्बित जटिल विवाद को पांच घंटे की कार्यवाही के बाद सरपंच हाजी जलालुद्दीन, सद्दाम भारती, वार्ड सदस्य शहंशाह अंसारी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि कृष्णा कुमार उर्फ पप्पू रजक, समाज सेवी मंजूर आलम, अबसार आलम, रासिद आलम, सोएम, आबिद हुसैन, तनवीर आलम, मिंटु साह, शादाब सैफी, बबलू, मुबारक, इसमाइल, इदु नदाफ आदि सामाजिक लोगों के साथ सुलझाया गया।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नरकली के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के मज़कूरी जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सारेगोरा गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
राज्य सरकार के निदेशानुसार लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के ठाकुरगंज प्रखंड में "जनसंवाद" का हुआ आगाज।
कोचाधामन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का विधायक सऊद ने किया औचक निरीक्षण दिया कई आवेशयक दिशा निर्देश जैसे हॉस्पिटल में डॉक्टर उपस्थित साफ सफाई मेडिसन उपलब्ध आदि
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बैरागपुर पंचायत के सराय सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के मकराह में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज ,कोचाधामन ,अलता गांव में नाले की स्थिति बहुत खराब है। नाली में कीचड़ जमने से नाला से पानी पास नहीं हो रहा है
किशनगंज ,कोचाधामन ,अनारकली गाँव में नल जल योजना के तहत नलों में पानी नहीं आ रहा है
