किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत भगाल पंचायत के वार्ड नo 09 हाटगाछी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत पोखरिया के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य जिला किशनगंज में शिक्षा प्रक्षेत्र में विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने के लिए 15-सूत्री जिला स्तरीय कमिटी की बैठक जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र कमलपुर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नo 03 मोहम्मदपुर मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था ग्रामीणों ने इसकी सूचना पूर्व में मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी और आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत जैधल गांव में पिछले 6 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत नजरपुर के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आश्वासन
किशनगंज शहर की मुख्य सड़क पर धरमगंज के पास जलजमाव के बीच आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है स्थानीय लोगों की मांग है कि शहर में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था की जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के मज़कुरी पंचायत अंतर्गत बागमारा वार्ड नo 07 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी इससे पूर्व ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मजगामा पंचायत के जनता गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
