किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मोहरमारी के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द पुल बनवाने का आश्वासन दिया।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पुरंदाह पंचायत के वार्ड नo 02 दोघरिया में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 02 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीणों ने मुखिया का आभार प्रकट किया।
आज बागडोगरा एयरपोर्ट पे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सह कांग्रेस के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी का स्वागत करते हुवे बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष मिन्नत रहमानी,किशनगंज जिला अध्यक्ष पिंटु चौधरी किशनगंज सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आजाद साहिल,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष इमाम अली,अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, किशनगंज युवा कांग्रेस जिला संयोजक वसीम अख्तर आदि सभी ने बुके और माला पहना कर स्वागत किया।I
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के सेहनगांव स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत फतहपुर के ग्रामीणों ने बिजली से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द बिजली समस्या को दूर करने का दिया आश्वासन
बिशनपुर में मनरेगा व जीविका के द्वारा नव चयनित मैट के तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण का शुभारंभ कोचाधामन प्रखंड के मनरेगा भवन के सभागार में हुआ। 19 से 22 मई तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण का मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मुस्तफा जमाल, बीडीओ शम्स तबरेज,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जवादुल हक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत किया।
माननीय अध्यक्षा,जिला परिषद,किशनगंज,श्रीमती नुदरत महजबीं जी आज अपने कार्यालय में आए हुए लोगों की समस्याओं को सुनी और समस्याओं पर चर्चा भी हुई। उक्त चर्चा में जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान साहब भी मौजूद रहे।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बैरागपुर पंचायत के सराय मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया है जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
