बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सोन्था गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर पंचायत के भागबैसा वार्ड संख्या 04 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का किया माँग
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत आलमनगर के ग्रामीणों ने सड़क से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिरपुर पंचायत के डोरिया मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 2 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने सड़क को मरम्मती करने की माँग की है
चिट फंड स्कीम के तहत कई लोगों का समूह एक निश्चित रकम तय वक्त पर किश्तों में जमा करता है और maturity अवधि पूरी होने पर जमा राशि ब्याज सहित लौटा दी जाती है। भारत में चिट फंड का रेगुलेशन चिट फंड अधिनियम, 1982 और चिट फंड (संशोधन) विधेयक, 2019 द्वारा होता है। लेकिन आए दिन कई संस्थानें चिट फंड के नाम पर फ्रॉड कर गरीब लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो जाती हैं। पिछले पांच सालों में उत्तराखंड में JMCS के धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। इसको लेकर दिल्ली के नांगलोई इलाके से इसी साल जनवरी में पंकज नाम के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी हुई है। फिर भी JMCS जिला प्रशासन को बिना किसी जानकारी के करीब तीन सालों से कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय था। अपने शुरुआती दिनों में संस्थान ने ग्राहकों को समय पर पैसे वापस कर लोगों का भरोसा जीता और अपना नेटवर्क इलाके में फैलाता गया। नौबत ये हुई कि कोचाधामन के हल्दीखोड़ा, बिशनपुर, चोपड़ा बखारी और सोंथा जैसे मार्केट के दर्जनों छोटे गरीब दुकानदार इसकी चपेट में आ गए।
पटना: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह जी उनके आवास में भेंट कर क्षेत्र की विभिन्न मुद्दौं पर चर्चा किए। साथ ही किशनगंज जिला का पैक्स चैयरमैन लोगों का अरवा और उसना चावल वाले मामले को भी मंत्री महोदया जी के समक्ष रखे। मंत्री महोदया जी बोली कि इस मामले पर माननीय मुख्यमंत्री जी के बराबर संपर्क में है। उम्मीद है इस मामले पर सरकार कुछ निर्णय लेगी ताकि पैक्स चेयरमैनों को कुछ राहत मिल सके।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से संवाददाता शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर मुख्य सड़क से हमीद के घर तक सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफ़्ज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 02 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से शायक अफज़ल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के वार्ड नo 07 बाघमारा में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अन्तर्गत अपने निज आवास बिरवा में लोगों की समस्याएं सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु क्षेत्र सं० 10 जिला पार्षद नासिक नादिर ने जनता दरबार का किया आयोजन जिसके तहत पाटकोई के ग्रामीणों ने समुदायक सौचालय से सम्बंधित समस्याओं से कराया अवगत जिसको लेकर जिला परिषद ने जल्द सौचालय बनवाने का दिया आस्वासन।
