2000 रुपए के नोट लौटाने के लिए महज 5 दिन बचे हैं। अभी भी 7% यानी 25 हजार करोड़ रुपए मूल्य के नोट बैंकों में वापस नहीं लौटे हैं। RBI ने इसी साल 19 मई को सर्कुलर जारी इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा था।

किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालक/बालिका साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत बालकों एवं बालिकाओं को साइकिल खरीदने के लिए अनुदान स्वरूप मिलने वाली राशि का विवरण।

ठाकुरगंज प्रखंड के भातगाॅव पंचायत के नेबूगुड़ी गांव जाने के लिए कोई भी पुल नहीं है लोग पॉल गिरकर अपने जान जोखिम में डालकर आवाजही करते हैं लोगों की मांग है कि यहां पक्की पुल का निर्माण हो।

किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार के राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक राशन कार्ड से आधार लिंक करा सकते हैं। पहले इसकी तिथि समय 30 जून निर्धारित की गई थी। जो अभी तक आधार से लिंक नहीं करा सके हैं वे 30 सितंबर तक लिंक करा लें। अन्यथा वे राशन लेने से वंचित हो जाएंगे।

पोठिया प्रखंड अंतर्गत आनेवाली खड़खड़ी चौक के पूरब तरफ डोंक नदी तो पश्चिम तरफ महानंदा नदी का प्रवाह है। इसी खड़खड़ी चौक से सटे है खड़खड़ी मोहगर घाट।जहां प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक लोगों की नाव के सहारे आवाजाही के लिए लगी रहती है भीड़। हो भी क्यों न इस विकास के दौर में भी नाव ही आवागमन का जो एकमात्र सहारा है।वर्षों से पुल निर्माण की यहां मांग उठती आ रही है लेकिन आज तक जनप्रतिनिधियों की निगाहें इस पर नहीं पड़ी है।

खबरें फटाफट-27 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.किशनगंज शहर के मुख्य बाजार स्थित कई सड़कें जर्जर किशनगंज शहर का मुख्य बाजार नेमचंद रोड, भगत टोली रोड, डेमार्केट सहित अन्य सड़क जर्जर होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़क के बीच में जगह-जगह गड्ढा हो जाने से वाहन चालकों को हीचकोले खाने को विवश होना पड़ता है। इस बीच लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी होती है। सड़क जर्जर होने से छोटी बड़ी घटनायें भी घटती रहती है। 2.बहादुरगंज थाना रोड विगत पांच वर्षों से जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील नगर पंचायत बहादुरगंज अंतर्गत झांसी रानी चौक से प्रखंड सह अंचल कार्यालय को जोड़नेवाली थाना रोड की स्थिति बदहाल बनी हुई है।जानकारी के अनुसार बहादुरगंज का थाना रोड प्रखंड सह अंचल कार्यालय सहित नगर कार्यालय, मनरेगा, कृषि, खाद्य, पशुपालन, थाना आदि प्रमुख सरकारी संस्था को जोड़ने के साथ -साथ प्लस टू रसल हाई स्कूल व प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल को जोड़ती है। विगत पांच वर्षों से उक्त पथ जर्जर होकर गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानी होती है। 3.बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 के केबरत टोला सड़क क्षतिग्रस्त बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 01 के केबरत टोला सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों हुई लगातार बारिश व मरिया नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से मुख्य सड़क से गांव की ओर जानेवाली पीसीसी सड़क का एक बड़ा हिस्सा कट गया है,जिससे मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों को आवगमन बाधित हो गया है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती गाँव मे नवनिर्मित प्राथमिक अस्पताल बदहाल स्तिथि में है । लगभग 05 वर्ष पूर्व ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बिशनपुर जागीर बस्ती में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एमएसडीपी योजना से किया गया था। लेकिन अपने निर्माण के 05 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस प्राथमिक अस्पताल का अबतक उदघाटन नही हो सका ।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियाँ पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 11 स्थित सुहिया गाँव में नवनिर्मित मुख्यमंत्री सड़क बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गयी है। जिसके कारण इस होकर आवाजाही में अवाम को परेशानी हो रही है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुहिया गाँव स्थित सड़क कटिंग पर डायवर्सन निर्माण कराने की मांग की।

टेढ़ागाछ प्रखंड में बिते दिनों रेतुआ नदी में आई बाढ़ से ऊफनी पानी के कारण झाला से निशन्द्रा तक जाने वाली मुख्य सड़क ध्वस्त हो गयी है। जिससे अवाम को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लोगों की मांग है कि उक्त स्थान में पक्की पुल का निर्माण हो।

बैंक, एनबीएफसी, भुगतान सिस्टम भागीदार, क्रेडिट सूचना कंपनी 30 दिनों में शिकायत का जवाब नहीं दे रहे हैं या जवाब से आप संतुष्ट नहीं हैं तो cms. rbi. org. in पर आरबीआई लोकपाल से संपर्क कर सकते हैं। आप 14440 नंबर पर कॉल भी कर सकते हैं।