बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बगलबाड़ी पंचायत अंतर्गत मस्जिदगर के ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले नाला निर्माण की माँग किया था और नाला निर्माण होने से ग्रामीणों ने जिला परिषद का आभार प्रकट किया।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर स्तिथ केबरत टोला बिशनपुर सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए।

नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा जैसा की आप सभी को पता है कि हम लोग राजीव की डायरी जैसे कार्यक्रम चलाकर महंगाई के मुद्दों को लेकर लोगों से बात कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बात करेंगे बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र के आकाश जी से तो बताइये आपका नाम क्या है?2. आपके यहां टमाटर का क्या रेट है? 3.बढ़ते महंगाई से आपके यहां क्या हालत है?

नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा जी हां साथियों आज बात करेंगे मोबाइल वानी पर चलाए जा रहा है कार्यक्रम पक्ष विपक्ष एवं बहस के मुद्दों पर इसी कड़ी में आज बात करेंगे बहादुरगंज प्रखंड के आकाश जी से तो बताइये आपका नाम क्या है?2. सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त राशन देने पर आपका विचार क्या है?

किशनगंज जिले के दिघलबैंक राज्य सरकार के निदेशानुसार लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के दिघलबैंक प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आगाज।जनसंवाद बैठक दिघलबैंक प्रखंड के मंगुरा पंचायत में डीएम श्रीकान्त शास्त्री और एसपी डॉ इनाम उल हक़ मेगनु एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।

सरकार जहां एक ओर अवैध तरीके से की गई अतिक्रमण को हटाने में जुटी है,वहीं दूसरी ओर छत्तरगाछ बाजार में अतिक्रमण पुन शुरू कर दिया गया है। किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क स्थित छतरगाछ बाजार पुन अतिक्रमण हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन का कड़ा कदम नहीं होने की वजह से नये सिरे से सड़क से सटाकर सब्जी दुकान,स्थायी रूप से सीमेंट का शेड निर्माण व अन्य तरीके से सड़क किनारे अतिक्रमण किया जा रहा है।

किशनगंज जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार पहल की जा रही तथा नई-नई तकनीकों को जोड़ा जा रहा है। साथ ही सामुदायिक स्तर पर विशेष पहल कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल करते हुए टीबी रोग के मरीजो के लिए एक टॉल फ्री नंबर 1800-116666 की शुरुआत की गई है जिसपर कोई भी व्यक्ति कॉल करके टीबी के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है।

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के कौवाबाड़ी गांव के समीप मुख्यपथ पर जलजमाव होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है।किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्यपथ पर अवस्थित कौवाबाड़ी गांव में हल्की बारिश के बाद सड़क पर जल जमाव बना रहता है।

हर - हर शंभु हर - हर महादेव सभी भक्त जनो का सूचित किया जाता है श्री - श्री हर गौरी नाथ मँदिर ठाकुरगंज मै श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन दिनांक 2.10.2023से 10.10.2023किया जा रहा है_ शिवमहापुराण की कथा रोजाना दोपहर 3 बजे से संध्या 6 बजे तक आयोजित की जायेगी__सभी शिव भक्त से आग्रह है जयदा से जयदा लोग आकर कथा मै शामिल हो

पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, पदाधिकारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं को सूचित किया जाता है कि अनन्त चतुर्दशी / हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक 28.09.2023 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।उक्त अवकाश अवधि में पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं कार्यक्रमानुसार संचालित होगी ।