किशनगंज जिले के दिघलबैंक राज्य सरकार के निदेशानुसार लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी आम जनों को सुलभ कराने, उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करने तथा लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के दिघलबैंक प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आगाज।जनसंवाद बैठक दिघलबैंक प्रखंड के मंगुरा पंचायत में डीएम श्रीकान्त शास्त्री और एसपी डॉ इनाम उल हक़ मेगनु एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया।
