किशनगंज डीएम तुषार सिंगला ने यातायात प्रबंधन को बेहतर करने के लिए बड़ी पहल की है। उन्होंने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ रामपुर चेकपोस्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और फरिंगगोला इलाके कि भ्रमण किया और रेलिंग से लेकर ट्रैफिक सिग्नल के साथ साथ जेब्रा क्रॉसिंग लगाने के निर्देश दिए, इससे पहले जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की और पूर्व में आयोजित बैठक की कार्यवाही के अनुपालन से संबंधित समीक्षा करने के बाद प्राप्त प्रस्तावों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।