किशनगंज के माननीय सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद के निर्देशानुसार किशनगंज के जिला पदाधिकारी श्री तुषार सिंगला से उनके कर्यालय में मिलकर जिला के कई अहम मुद्दे को लेकर की बातचीत, जिसमें रमजान नदी की सौंदर्यकरण, माझिया पुल, बिजली, रेड क्रॉस, आवास योजना, पशुपालन अस्पताल के लिए जमीन चयनित करने के तथा दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत गुरुमारा पुल के पास डायवर्सन, किशनगंज ठाकुरगंज रोड स्थित महानंदा पुल निर्माण, नेशनल हाईवे के सर्विस रोड में वन वे सिस्टम, ट्रैफिक सिग्नल, सड़क आदि कई अहम मुद्दे पर रखी अपनी बातें।इस दौरान किशनगंज जिला कांग्रेस अध्यक्ष इमाम अली उर्फ चिंटू, युथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आज़ाद साहिल,युथ ई टी सेल के अध्यक्ष वसीम अख्तर भी मौजूद थे।