ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-बन्दरझूला में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम के बाद डीडीसी स्पर्श गुप्ता के द्वारा कद्दुभिट्ठा स्थित एसएसबी कैम्प में क्रियान्वित किये जा रहे पेवर ब्लॉक से संबंधित योजना का निरीक्षण किया गया। नागरिक सूचना पट्ट लगाने के साथ-साथ अविलम्ब कार्य को पूर्ण करने का निदेश संबंधित पंचायत रोजगार सेवक को दिया गया। जियापोखर में क्रियान्वित तालाब निर्माण कार्य के निरीक्षण के क्रम में गुणवत्तायुक्त नागरिक सूचना पट्ट लगाने के साथ-साथ छठ घाट का निर्माण करने तथा तालाब के चारों किनारे पर पेवर ब्लॉक का कार्य किये जाने एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य किये जाने का निदेश दिया गया।
