किशनगंज जिले में डेंगू का दस्तक के साथ लगातार डेंगू का प्रसार जारी है। शुरू में दो मरीज और उसके बाद डेंगू का प्रसार बढ़ते हुए फिर 2 नये मरीज की पहचान होने से जिले में अब तक डेंगू के 12 मरीज की पहचान हुई है जिसमें 9 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं तो वही वर्तमान में जिले में तीन मरीज डेंगू पीड़ित हैं।