किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मजकुरी पंचायत के मनरेगा भवन परिसर में जिला प्रशासन का "जन-संवाद" कार्यक्रम। स्थानीय बीडीओ शम्स तबरेज आलम, प्रखंड उप प्रमुख समदानी बेगम भारती एवं सीओ मो० खालिद हसन सहित अन्य ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किए। कार्यक्रम में सभी पंचायतों के मुखियागण, पंचायत समिति सदस्यगण उपस्थित रहे। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी, विभागीय कर्मी, जनप्रतिनिधि, पंचायत के ग्रामीण सहित बड़ी संख्यां में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान पंचायत स्तर पर संचालित सभी योजनाओं पर हुई चर्चा।