किशनगंज शहर के पूरबपाली स्थित गौशाला परिसर स्थित श्मशान घाट में बुनियादी सुविधाओं का फिलहाल अभाव है। जिस कारण शव का अंतिम संस्कार करने आनेवाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां खुले में लकड़ी से शव को जलाया जाता है। जिस कारण बरसात के दिनों में लोगों को परेशानी झेलना पड़ता है। अब सरकार की ओर से यहां अत्याधुनिक सुविधा युक्त शवदाह गृह बनाया जाएगा। साथ ही शौचालय, स्नानघर सहित लोगों के बैठने के लिए शेड की भी व्यवस्था होगी।
