किशनगंज जिला अधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री जी से उनके कार्यालय में भेंट किए कोचाधामन विधायक सह सचेतक सत्तारूढ़ दल जनाब अल्हाज इजहार असफी साहब मिलकर क्षेत्र की विभिन्न मुद्दौं पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य निम्न विंदु पर विशेष चर्चा हुई। 1. कोचाधामन प्रखण्ड अंतर्गत एक अतिरिक्त PSS का निर्माण जो कि डेरामारी या अगल बगल के एरिया में होना है। ‌बहुत जल्द जमीन का अधिग्रहण कर निर्माण हेतु टेंडर कराया जाएगा। 2. Minor irrigation से शितला जलकर झील में जो जीर्णोद्धार के काम के प्रशासनिक स्वीकृति बाद भी टेंडर में देरी क्यों हो रही है । ‌DM साहब बोले Exeecutive sb का तबियत खराब चल रहा है। बहुत जल्द टेंडर किया जाएगा। पाटकोईकला पंचायत अंतर्गत दुबरा झील में भी जीर्णोद्धार का काम होना है उनका एस्टीमेट बनकर तैयार है । उनका भी प्रशासनिक स्वीकृति मिलनी चाहिए। डेरामारी पंचायत अंतर्गत डेरामारी झील के जीर्णोद्धार को लेकर भी बात हुई। 3. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोचाधामन में X ray का ऑपरेटर का पद‌ रिक्त है। DM साहब मौके से CS किशनगंज को‌ फोन कर मामले की जानकारी दिए और अविलंब ऑपरेटर बहाल करने को‌ कहा गया।