बिहार राज्य के किशनगंज:जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी किशनगंज श्री श्रीकांत शास्त्री को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष/जदयू जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने सौंपा ज्ञापन। जिला पदाधिकारी ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 1.कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत +2 कारकुन लाल हाई स्कूल अलता में बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा भवन निर्माण में अनियमित्ता की जांच। 2.सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन में चार महीने से बंद पड़े एक्स रे सेवा को बहाल करने। 3.बहादुरगंज थाना अन्तर्गत नटवापारा पंचायत के भोपला में बंदोबस्त जमीन को लेकर ग्रामीणों एवं आदिवासी समुदाय के बीच उत्पन्न विवाद का हल।
