कोचाधामन- बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा+2 हाई स्कूल अलता में निर्माणाधीन भवन में स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर स्थल निरीक्षण किया। निर्माण में तीन नंबर ईंट एवं सफेद बालू का प्रयोग ग्रांउड फ्लोर में किया गया है। साथ ही छत और बीम नीचे झुक गया है।इस संबंध में विभाग के सीजीएम,डीजीएम एवं जेई से फ़ोन पर बात कर दोषी संवेदक पर कारवाई का निर्देश दिया।
