मौसम विभाग ने चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल हैं। जबकि पटना सहित राज्य के शेष हिस्सों में छिटपुट बारिश की स्थिति बनेगी। हालांकि उमस वाली गर्मी बीच-बीच में लोगों को परेशान करेगी।