ठाकुरगंज वासियों के लिए खुशखबरी है कि आखिरकार पांच साल बाद ठाकुरगंज में पावर ग्रिड निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। अभी पहले चरण में गोधरा में चिन्हित किए गए 18 एकड़ जमीन में मिट्टी भराई का काम चल रहा है। इसके बाद भवन निर्माण की दिशा में प्रक्रिया शुरु होगी।
