बिहार राज्य के किशनगंज जिले में पिछले कई माह से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में प्रतिनियोजन पर जमे शिक्षक-शिक्षिकाओं का प्रतिनियोजन रद्द कर दिया गया है। इससे सम्बंधित पत्र भी डीईओ सुभाष कुमार गुप्ता के द्वारा जारी कर दिया गया है। जिसमें प्रतिनियोजित शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में योगदान का निर्देश दिया गया है।
