खबरें फटाफट 17 जुलाई 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.पानी निकासी नहीं होने पर ग्वाल बस्ती में जल जमाव ठाकुरगंज में रात हुए मूसलाधार बारिश के कारण एनएच 327 ई से सटे ग्वालबस्ती के साथ भोगडाबर गांव में दो से तीन फीट पानी प्रवेश कर गया। जिससे स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित होकर कर एनएच 327 ई के चौड़ीकरण करा रहे जी आर कंपनी के प्रति अपनी रोष प्रकट करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया। लगभग दो घंटे के बाद ठाकुरगंज पुलिस के हस्तक्षेप और पानी निकासी कराने पर ग्रामीण शांत हुए। 2.आवाजाही बाधित रहने से लोगों को परेशानी पोठिया प्रखंड अंतर्गत चिचुआबाड़ी चौक से पोठिया जानेवाली पीडब्ल्यूडी लिंक पथ चौड़ीकरण कार्य के दौरान सरोगारा के समीप निर्माण कराया गया डायवर्सन के ऊपर से बरसाती पानी का तेज बहाव होने से सड़क से वाहनों की आवाजाही बुधवार की सुबह बाधित रही। आवाजाही बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। 3.बच्चे का जन्म हर माता पिता के लिए बहुत खुशी किशनगंज जिले में सलाह दिया गया कि बच्चे का जन्म हर माता पिता के लिए बहुत खुशी की बात होती है।ज़्यादातर लोग दो बच्चे चाहतें हैं लेकिन बच्चे के जन्म के अंतर के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं होती है, इस वजह से कई बार मां को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याएं भी हो जाती है। दूसरे बच्चे का लेने से पूर्व जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपना कर दूसरे बच्चे के जन्म में तीन साल का अंतर होने से जच्चा बच्चा दोनो की सेहत अच्छी रहती है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।