किशनगंज मानसून के सक्रिय होने के बाद जिले में रुक-रुक कर लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। देर रात बिजली की तेज गरज के साथ बारिश शुरु हो गयी।सुबह लोग जगे तो बारिश से ही सामना हुआ। सुबह से कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही।शहर के गली मुहल्ले की सड़कें कीचड़मय हो गयी। लेकिन दोपहर बाद बारिश के थमते ही उमस जैसा महसूस होने लगा।
