बिहार राज्य के किशनगंज जिला के पोठिया प्रखंड अंतर्गत डुबानोची पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेलीभिट्ठा में मिड डे मिल भोजन की सामग्री उधार लेकर बनाया जा रहा है। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधान अध्यापक अब्दुल सलाम ने बताया की विद्यालय में पिछले मार्च माह से दुकान से बकाए में मिड डे मिल भोजन के सामानों को लेकर प्रतिदिन भोजन तैयार किया जा रहा है। बकाया अधिक होने से दुकानदार सामान देने से मना कर रहा है।
