बिहार राज्य के किशनगंज जिला के ठाकुरगंज प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत इंडोफिल टीम के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देने की तैयारी की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में बेसरबाटी पंचायत के मुखिया अनूपमा ठाकुर भी उपस्थित थी। इंडोफिल संस्था के ट्रस्टी अबोध कुमार ने बताया आयोजित इस प्रशिक्षण की चर्चा करते हुए बताया कि इंडोफिल के द्वारा छात्र छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण दिया गया।