बिहार राज्य के किशनगंज जिला को टीबी मुक्त बनाने की कवायद और तेज हो गई है। इसी क्रम में वर्ल्ड बैंक पोषित में बतौर एक्सपर्ट कार्यरत किशनगंज निवासी हारून रशीद ने निक्षय मित्र बनकर किशनगंज सदर अस्पताल में दो टीबी मरीज को फूड्स पैकेट वितरण किया। मौके पर हारून रशीद ने समाज के संपन्न लोगों से अपील किया है कि आप भी एक,दो टीबी रोगियों को गोद लें और छ माह तक उन्हें फूड्स पैकेट देकर इंसानियत की मिसाल कायम करें। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने साल 2025 तक देश से टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है जिसमें हम सबको मिलकर अपनी सहभागिता निभाने की आवश्यकता है।
