किशनगंज जिले में 7 जुलाई से 8 जुलाई तक जिले में मोबाइल लोक अदालत लगाया जाएगा। पैनल अधिवक्ता ने बताया गया कि 7 जुलाई को कोचाधामन प्रखंड कार्यालय परिसर में,8 जुलाई 2023 को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में एवं 8 जुलाई को ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मोबाइल लोक अदालत का आयोजनकिया जाएगा।आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा किया जाएगा जिसमें सभी प्रकार के वाद का निपटारा होगा।