बिहार राज्य के किशनगंज जिले से धीरज सिन्हा ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि किशनगंज शहर में हल्की बारिश शुरू होते ही बिजली की आंख मिचौली शुरू हो जाती है। जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। शहर में बिजली कट जाने से लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दिन के अलावे रात में भी बिजली कट जा रही है। वहीं कई इलाकों में कम वोल्टेज की समस्या से भी लोगो को दो चार होना पड़ रहा है।
