किशनगंज जिले में चल रही सड़क, रेल व बांध से संबंधित विभिन्न लंबी परियोजना के कार्यों व उसके प्रगति की समीक्षा को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिला अंतर्गत संचालित सभी भू-अर्जन कार्यों तथा वृहत परियोजनाओं में कार्य की प्रगति एवं उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।