किशनगंज जिले में स्टेट हाइवे 99 के तहत बायसी-बहादुरगंज-दिघलबैंक पथ का चौड़ीकरण कार्य से जुड़ा निविदा स्वीकृत हुआ है। उक्त योजना स्वीकृति के लंबे अरसे बाद भी बहादुरगंज -दिघलबैक चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ नहीं होने से लोगों को सिंगल रोड पर आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लोगों की मांग है कि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू की जाए।
