किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स एवं धान अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें जानकारी दी गयी कि वर्तमान में माह जून 2023 के खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। वर्तमान में किशनगंज जिला का औसतन वितरण प्रतिशत 92.43 प्रतिशत है।
