किशनगंज जिले में बरसात का मौसम शुरु हो गया है। इस मौसम में अंधकार का फायदा उठा चोर उचक्कों की सक्रियता बढ़ जाती है। लेकिन शहर के कई वार्ड अब भी अंधकार में डूबे रहते हैं। नप की ओर से शहर के सभी वार्डों को एलईडी की रौशनी से जगमग करने के लिए एलईडी लाइट लगाए गए। ईईसीएल कंपनी को इसका ठेका दिया गया। लेकिन लाइट लगने के कुछ दिन बाद से ही खराब होने लगा। नगर परिषद की पहल पर कई बार लाईट को ठीक भी कराया गया। लेकिन फिर वही स्थिति हो गयी है।महावीर मार्ग, धर्मशाला रोड, पूरबपाली सहित अन्य जगहों पर लाइट शोभा की वस्तु बनी है।