किशनगंज शहर के वार्ड संख्या 13 स्थित कसेरापट्टी रोड में मुख्य सड़क के बीच में नाली पर टूटा स्लैब दुर्घटना का कारण बन सकता है। यहां पर नाली रोड के एक तरफ से दूसरी तरफ गयी है और कई दिनों से नाली का स्लैब टूटा पड़ा है। खुली नाली में कोई न कोई वाहन चालक गिर जाता है। लोगो ने नगर परिषद व जिला प्रशासन से उक्त स्लैब का निर्माण कराने की मांग की है ताकि वाहन चालक या राहगीर दुर्घटना का शिकार ना हो।
