किशनगंज जिले में लगातार तीन दिनों तक जारी उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को मौसम ने राहत दी है। बुधवार से शुरू बारिश गुरुवार को भी जारी रही।बारिश होने से शहर के बाजारों की स्थिति कीचड़मय हो गयी। वहीं जगह जगह सड़कों पर जलजमाव भी हो गया। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी भी झेलनी पड़ी।