किशनगंज जिले में बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिले में 27 जून से 31 जुलाई के बीच जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसंख्या स्थिरीकरण के प्रति जागरूकता, परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न सेवाओं की जानकारी व योग्य दंपतियों को इच्छानुसार संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
