बिहार राज्य के किशनगंज जिले से धीरज सिन्ह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि टेढ़ागाछ प्रखंड के फुलबरिया बाजार की मुख्य सड़क पर जल जमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की सड़क में जगह-जगह गड्ढा व कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहा है। जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासन की अनदेखी के कारण प्रखंड प्रमुख बाजार विकास के रास्ते में पिछड़ता जा रहा है। बाजार में लाखों की लागत से दो- दो नालों का निर्माण हुआ है लेकिन जल जमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है।