किशनगंज शहर के बीचों बीच स्थित रुईधासा मैदान के समीप कारगिल शहीद जवानों की याद में शहीद कारगिल पार्क बनाया गया था।फिलहाल पार्क की स्थिति बदहाल बनी हुई है। जंगल-झाड़ से घिरे इस पार्क में आम लोग तो क्या मवेशी भी जाने में डरते हैं। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले तक गायब हो चुके हैं। बाहर मुख्य द्वार के ऊपर दिवाल पर धुंधले अक्षरों में लिखा शहीद कारगिल पार्क देखकर ही लोग समझते हैं कि यह पार्क है।